सहारनपुर, नवम्बर 4 -- नगर निगम में हुई जनसुनवाई के दौरान नगरायुक्त शिपू गिरि ने सफाई से जुड़ी तीन तथा झाड़ियों की कटाई-छंटाई संबंधी एक शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया। अन्य मामलों में अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 34 डेरा इलाहीपुरा, वार्ड 7 रांघड़ों का पुल और वार्ड 32 मोहल्ला अंसारियान में नालियों व गलियों की सफाई तुरंत कराई गई। वार्ड 13 नानकपुरम में पार्क के पास उगी झाड़ियों को उद्यान विभाग ने साफ कराया। इसके अलावा महादेव नगर, आईटीसी रोड और भगतसिंह चौक की समस्याओं पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.