मऊ, सितम्बर 15 -- मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान आए 18 शिकायतों का अध्ययन करते हुए एक मामले का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना जाता है। साथ ही तत्काल निस्तारण का भी प्रयास होता है। इसमें पूरा पालिका अमला अपना सहयोग प्रदान करता है। शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाता है। जनसुनवाई में कर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय और बलरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.