प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शंकरघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह महीनों से बंद है। शव लेकर शवदाह गृह आने वाले लोग फाफामऊ और दारागंज भेजे जा रहे हैं। शवदाह को बनाने की फिलहाल कोई कोई कोशिश भी नहीं हो रही है। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मेंहदौरी के पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से इसकी शिकायत की। शवदाह गृह में तैनात नगर निगम के कर्मचारी सुरेश कुमार मिश्रा के अनुसार पांच महीने पहले भट्ठी के क्वायल में खराबी आई। तभी से भट्ठी बंद हो गई। इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों से कहा गया है। सुरेश के अनुसार शवदाह गृह में पांच कर्मचारी हैं। शिकात पत्र लेने के बाद नगर आयुक्त ने शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। वहीं शिवकुटी के ज्ञान बालू की गली में जर्जर हो चुके एक पार्क पर अब लोग कब्जा करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.