मुरादाबाद, मार्च 9 -- फॉग सीजन ऑफ तो हो गया, मगर ट्रेनों का समयबद्ध संचालन नहीं हो पा रहा है। रविवार को होली स्पेशल सहित आठ ट्रेनों ने देरी का रिकॉर्ड कायम कर लिया। इससे होली के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले परेशान दिख रहे हैं। अप साइड की ट्रेनों ने देरी का रिकॉर्ड बनाया। जनसाधारण एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची। जबकि, हिमगिरी एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन का 5:15 घंटे इंतजार करना पड़ा। शहीद एक्सप्रेस, जोधपुर वीकली, चंडीगढ़ मेल, दुर्गियाना न्यू दिल्ली सुपरफास्ट, कुंभ के विलंब से चलने का सिलसिला जारी रहा। होली स्पेशल 3:15 घंटे देरी से यहां पहुंची। रेल प्रबंधन ने होली के मद्देनजर दर्जन भर से स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। सभी ट्रेनें मंडल मुख्यालय से बिहार और बंगाल की ओर जाएंगी। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष सुधीर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.