रामगढ़, मई 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जुबिली कॉलेज महिला शाखा में निर्माणाधीन भवन का काम आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदार की मनमानी ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहले फरवरी में नींव की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को सड़क पर फेंकवा दिया गया, जिससे न केवल आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि धूल-गर्दे ने कॉलोनीवासियों की सांसें फुला दीं। अब एक बार फिर ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है। भवन की नींव भराई के लिए मंगाई गई छाई को बिना सोच-विचार सड़क किनारे डंप करा दिया गया। यह छाई वहां तक फैली जहां से सीसीएल कॉलोनी की जलापूर्ति वॉल्ब गुजरती है। नतीजा यह हुआ कि वॉल्ब के दबने से कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.