रुडकी, जनवरी 2 -- रुड़की, संवाददाता। खटका ग्राम पंचायत में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसीलिए उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करें। इस दौरान 30 शिकायतें रखी गई। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। बीडीओ सुभाष सैनी ने कहा कि विकासखंड स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.