सहरसा, जनवरी 9 -- सहरसा, रंजीत। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमंडल स्तरीय जनकल्याण संवाद में जमीन के जाली या कूटरचित दस्तावेज के मामले हर जगह उजागर हुए हैं। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने सूबे के सभी अंचलाधिकारी(सीओ) को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने कहा है कि प्रमंडलीय मुख्यालयों में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान नामांतरण, दाखिल खारिज, परिमार्जन, बंदोबस्ती, सीमांकन, भूअर्जन, सावर्जनिक से संबंधित वादों और अन्य राजस्व कार्यवाहियों में जाली, कुटरचित या मिथ्या दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस तरह का दस्तावेज होने का कृत्य ना केवल प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास है, बल्कि एक गंभीर आपराधिक मामला भी बनता है। इस तरह के मामले विभाग की समीक्षा बैठक में भी संज...