सहरसा, जनवरी 9 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की बारीकी से गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सात निश्चय जल-नल योजना, पंद्रहवीं एवं षष्ठम वित्त आयोग, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, कृषि, बिजली, पशुपालन, सहकारिता, आपूर्ति, राजस्व समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित जीविका कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त को पाग एवं चादर भेंट कर सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.