सहरसा, जनवरी 11 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं, जिस पर एसपी ने गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया। एसपी हिमांशु ने उपस्थित जनसमूह को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पस्तपार थाना सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि पस्तपार बाजार के सभी चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और सीमावर्ती इलाकों में दुकानदारों व प्रतिष्ठान मालिकों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.