धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता रामनवमी के साथ रविवार को भाजपाइयों ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में महानगर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के साथ-साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में हुआ। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम होने हैं। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की शृंखला में बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। पार्टी कार्यालय में भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.