शामली, अगस्त 5 -- गढीपुख्ता में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू करने व भारतीय संस्कृति को जागरूक रखने के लिए नाटकों व रामलीलाओं को बढावा देने की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अजय गिरी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन गढीपुख्ता थाना प्रभारी को देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में भाजपा नेत्री प्रतिभा के नेतृत्व में दिल्ली से सहारनपुर तक जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गयी थी, तब जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे लागू करने का आश्वासन दिया गया था। पहले बसों व सरकारी कार्यालयांं, डाक पत्र पर भी छोटा परिवार सुखी परिवार का स्लोगन लगा रहता था। उन्होंने कहा कि दो बच्चों से परिवार व देश की अर्थव्यवस्था ...