काशीपुर, जुलाई 15 -- काशीपुर, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम में जनसंख्या के अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग उठाई है। सोमवार को संघ ने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इससे पहले संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त का स्वागत किया। मुख्य नगर आयुक्त को दिए मांग पत्र में कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक क्षेत्र की जनसंख्या 175819 है। शासनादेश में एक हजार की जनसंख्या पर दो कर्मचारी की तैनाती का नियम है। इसके मुताबिक 350 कर्मचारी की जरूरत होती है। वहीं वर्तमान में क्षेत्र की आबादी तीन लाख से अधिक है, जिसके मुताबिक 700 कर्मचारी की तैनाती होनी चा...