जमशेदपुर, फरवरी 11 -- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधी मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्कूल फीस, वेतन भुगतान, जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद, रोजगार, पेंशन भुगतान सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को राहत दी गई। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्...