महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में महराजगंज जिला लगातार पांचवीं बार प्रदेश में अव्वल आया है। फरवरी महीने की रैंकिंग में पहला स्थान मिलने पर एसपी सोमेन्द्र मीना व एएसपी आतिश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की है। जिले की टीम को इसी तरह आगे भी पूरे मनोयोग से काम करने को कहा है। एसपी ने जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों व एसओ को निर्देश दिया कि थाने में पहुंचने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार कर गुण-दोष पर मामलों का नियमानुसार निस्तारण करें। जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। जांच आख्याओं का होता है परीक्षण पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.