जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने लेट चल रही ट्रेनों को समय बदलकर चलाने का आदेश दिया है इससे रविवार को संतरागाछी पुणे हमसफर एक्सप्रेस बड़बिल हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस और शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस के परिचालन समय को 3 से 5 घंटे तक बढ़ाया गया है। बताया जाता है कि दूसरे मार्ग से ट्रेनों के लेट होने के कारण समय बदला जा रहा है ताकि बोगियां की मरम्मत और सफाई हो सके। इधर बिहार उत्तर प्रदेश और मुंबई मार्ग की ट्रेन लगातार लेट से टाटानगर आ रही है जिससे ओडिशा एवं कोल्हान के यात्री परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.