कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- फोटो- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जीत के बाद जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। शनिवार शाम को पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व में गिरसा भरवारी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की बधाई दी। बिहार चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बारी है। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी...