बांका, मार्च 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा राजौन प्रखंड के दो जगहों पर जनविरतण प्रणाली की दुकान की जांच की गई। जहां एक डीलर के द्वारा अपना अवैध मेडिकल डिस्पेंसरी चलाने का मामला उजागर हुआ है। इसकी जांच के बाद एसडीओ ने सीएस को कार्रवाई के लिए लिखा है। एसडीओ ने बताया कि ग्राम भदवा में जन वितरण प्रणाली विक्रेता योगेश ठाकुर के दुकान का जांच किया गया। जांच के क्रम में अपराह्न 1:00 बजे जब अनुमंडल पदाधिकारी वहां पहुंचे तो दुकान बंद पाया गया। बुलाने पर विक्रेता दुकान पर आए। तत्पश्चात जांच की गई। जांच के दौरान विभागीय फ्लेक्स प्रदर्शित नहीं पाई गई, सूचना पट्ट भी अद्यतन संधारित नहीं पाई गई। दुकान में दो बोरा गेहूं कम पाया गया और एक बोरा चावल ज्यादा पाया गया। लाभुकों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.