चंदौली, मार्च 19 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का 13वां एक दिवसीय जिला सम्मेलन गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मंगलवार को आयोजित किया गया। समिति की जिला पर्यवेक्षक मधु गर्ग ने कहा कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देश में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन हमेशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,और समाज में नारियों पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न, भ्रूणहत्या, बलात्कार तथा अपमान के विरुद्ध सामाजिक समानता व बराबरी के लिए संघर्ष का नेतृत्व करती रही है। वक्ताओं ने कहा कि आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। ऐसे मामलों खिलाफ संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन करने को तैयार हैं संगठन का उद्देश्य बढ़ते आत्याचार पर अंकुश लगाना है। सम्मेलन में संगठन की सक्रियता तथा उसे गतिशील बनाने पर भी बल दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष तेतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.