बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ग्राम घिरौली में स्थित विकासखंड बागेश्वर के अंतर्गत कांडा ग्राम समूह (पंपिंग) पेयजल योजना का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर योजना की प्रगति, तकनीकी पक्षों और कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से कोई मझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, अतः सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। सहायक अभियंता बीएस रौतेला ने बताया कि कांडा पेयजल योजना सबसे बड़ी योजना है 89 गांव इसमें शामिल हैं जो काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, विभाग की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.