रांची, जनवरी 10 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी 11 जनवरी से समाहरणालय के समक्ष उपवास धरना देकर मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त बातें खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शनिवार को संसद के आवासीय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में बदलाव से गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पहले काम मांगने पर सरकार कानूनी रूप से काम देने के लिए बाध्य थी, जबकि नए कानून में यह सरकार की इच्छा पर निर्भर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों के तहत मनरेगा को बजट-सीमित बना दिया गया है, जिससे बजट समाप्त होने पर ग्रामीणों को काम नहीं मिल प...