नई दिल्ली, मार्च 21 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जुड़े हैं। गुरुवार को ईपीएफओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सालाना आधार पर जनवरी में कुल सदस्यों की संख्या में 11.48 फीसदी वृद्धि हुई है। जुड़ने वाले कुल सदस्यों में से 8.23 लाख पहली बार ईपीएफओ के सदस्य बने हैं। इनकी संख्या में भी जनवरी 2024 के मुकाबले बीते महीने 1.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।18-25 वर्ष के कर्मचारियों की संख्या में भी भारी वृद्धि आंकड़ों से पता चला है कि 18-25 वर्ष की आयु वर्ग के कर्मचारियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है, यानी पहली बार नौकरी पाने वाले सदस्यों की संख्या काफी अधिक रही है। जनवरी में 4.70 लाख युवा पहली बार नौकरी में आए, जिनकी संख्या में 57.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 18-25 आयु वर्ग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.