लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में जनवरी महीने के दौरान पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर व्यापक अभियान चलाया। इस अवधि में कुल 467 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें से 321 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। लखीसराय पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गंभीर आपराधिक मामलों में भी उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। हत्या के प्रयास के मामलों में 25 अभियुक्त, हत्या के मामलों में 09 अभियुक्त तथा दुष्कर्म/पोक्सो से संबंधित मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। चोरी के मामलों में 07, आर्म्स एक्ट में 05, लूट कांड में 01 गिरफ्तारी दर्ज की गई। वहीं एससी/एसटी एक्ट के तहत 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शराबबंदी कानून के तहत भी सख्ती बरती गई। शराब के साथ 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...