रुडकी, दिसम्बर 29 -- रुड़की। सोलानी नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप सिंह ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए कहा कि कार्य में देरी से शहरवासियों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अभियंता विपुल सैनी ने आश्वासन दिया कि अब पुल का कार्य तेज गति से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में पुल के पिलर लगभग खड़े हो जाएंगे। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आगामी वर्ष के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर उसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल के जल्द पूरा होने से शहर को यातायात की बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...