लखनऊ, नवम्बर 14 -- कैंट रोड पर ओडियन सिनेमा हाल की ढाल पर शुक्रवार तड़के शार्ट सर्किट से एक बंद जनरल स्टोर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से घंटे भर में आग पर काबू पा लिया। ओडियन सिनेमा ढाल के पास शुक्रवार तड़के महेश साहू के जनरल स्टोर में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महेश भी आ गए। आग बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मी पहुंचे। आनन फानन शटर तोड़ा गया। अंदर रखा माल धधक रहा था। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ रामकुमार ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.