महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से जिला विज्ञान क्लब महराजगंज के तत्वावधान में सिसवा मुंशी परतावल में विज्ञान लोक प्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जानमानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों के बल पर दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। भारतीय वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को उतार कर इतिहास रच दिया है। हर व्यक्ति वैज्ञानिक नहीं हो सकता है, परंतु उसके मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है। इससे विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वासों से छुटकारा मिलेगा। डीआईओएस प्रदीप शर्मा ने कहा कि महराजगंज की मिट्टी बहुत ही उर्वर है। यहां के चार वैज्ञानिक इसरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.