प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। जन प्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से न लेने पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस अफसरों पर नाराजगी जाहिर की है। प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त से जनप्रतिनिधियों के संदर्भित प्रकरणों में यथोचित कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग से संबंधित जब भी किसी प्रकरण को संज्ञान में लाया जाए, तो पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उस पर गंभीरता से विचार करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे तो जनता को भी सुविधा होगी। ऐसा न करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस आयुक्त को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.