उरई, जनवरी 8 -- उरई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समिति के सदस्यों की उपस्थिति में वर्ष 2022 से अब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं प्रस्तुत प्रस्तावों पर कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक के आरंभ में जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय कराया गया। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने सभापति किरण पाल कश्यप को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका गरिमामय स्वागत एवं सम्मान किया। संबोधित करते हुए सभापति ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदन पत्रों एवं प्रस्तावों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित...