प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में शुक्रवार को जनऔषधि दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सपा सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल रहे। सांसद ने जिले के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानीं। महिला अस्पताल में जनऔषधि दिवस के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने कहा कि जनऔषधि केंद्र गरीबों के लिए वरदान है। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि जिले में 27 नए जन औषधि केंद्रों को खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिन पर जल्द ही सर्जिकल उपकरण भी लोगों को मिलेंगे। संचालन डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने किया। सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद, डॉ. सुधाकर सिंह, मुकेश कुमार व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सांसद ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.