बोकारो, दिसम्बर 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य चरगी पंचायत विभिन्न वार्डो के लोगों को चरगी पंचायत भवन में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर जरूरत मंद और असहाय महिला-पुरुषों के बीच झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया रानी कुमारी मुर्मू और पंचायत सचिव मेघनाथ महतो ने संयुक्त रूप से कंबलों का वितरण किया। इस दौरान चरगी पंचायत के एटके,आरारी, रुकाम, कातर बेड़ा, दांदू बांध,खुटाहारा, चरगी, प्रगनैत टोला, लरबदार, कदमा टोला और नाउवा खाप के 90 महिला-पुरुषों के बीच कंबल बांटे गए। इस मौके पर पंचायत सचिव मेघनाथ महतो ने कहा कि जिन लोगों का नाम वार्ड सदस्य की ओर से उपलब्ध कराया गया है, वैसे लोगों को कंबल दिया जा रहा है, लेकिन अगर लाभुकों की संख्या ज्यादा हुई तो उसे बाद ...