बेगुसराय, अगस्त 13 -- बीहट। निज संवाददाता बरौनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 8 कम्युनिटी किचेन के जरिये बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह शाम भोजन कराया जा रहा है। बरौनी के बाढ़ प्रभावित मल्हीपुर दक्षिण तथा केशावे में छह जगहों पर कम्युनिटी किचेन चल रहा था। लेकिन अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मंगलवार की शाम से केशावे पंचायत के सिसवा गांव में भी दो जगहों पर कल्युनिटी किचेन शुरू किया गया है। मंगलवार की शाम सदर एसडीओ अनिल कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, जिला परिषद सदस्य रीतु कुमार के प्रतिनिधि अमित कुमार, भाजपा बरौनी औद्योगिक मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, देवेन्द्र पोद्दार, विपुल कुमार, विश्वजीत कुमार, रामायण कु मार समेत अन्य ने बाढ़ प्रभावित सिसवा का जायजा लिया। अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भोज...