हमीरपुर, जनवरी 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। उप्र विधान परिषद की 'संसदीय अध्ययन समिति' की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में सभापति किरण पाल कश्यप की मौजूदगी में जनपद हमीरपुर एवं महोबा के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान सभापति द्वारा जनपद हमीरपुर एवं महोबा के अधिकारियों से वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार एवं शासन तथा प्रदेश के जनपदों में भेजे गए पत्रों तथा उनके सापेक्ष की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों को गंभीरता से लिया जाए और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए पत्र के सापेक्ष लिखित जवाब देकर अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनहित में किए गए कार्यों की समीक्षा करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.