अयोध्या, जुलाई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत किया है। अभियान के तहत जिले भर में लगभग 52 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता को दी जाएगी। इस अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू को इसका प्रभारी बनाया गया है। अभियान प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने बताया कि जिले के 1653 बूथों पर प्रत्येक बूथ में 10 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बूथ समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को एक पौधा सौंपा गया है, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई है। शक्ति केंद्रों, मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी पौधे प्रदान किए गए हैं, जिन्हें वे सार्वजनिक स्थलों जैसे विद्यालय, मंदिर, पंचायत भव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.