गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- गाजियाबाद। भड़रिया नवमी पर शुक्रवार को अबूझ (अनबूझ) मुहूर्त के कारण जिले में 300 से ज्यादा घरों में शहनाई बजेगी। रविवार से भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर योगनिद्रा में चले जाएंगे। जिसके बाद सभी शुभ कार्य चार महीने के लिए बंद रहेंगे। ज्योतिषाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल नवमी को भड़रिया नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह चातुर्मास से पहले का सबसे अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त होता है। इसमें बिना किसी विद्वान से परामर्श किए वैवाहिक कार्यक्रम हो सकते हैं। शुक्रवार को जिले में 300 शादियां होने की संभावना है। इसके लिए मैरिज होम और बैंक्वेट हॉल की बुकिंग की गई है। रविवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु शेष शैय्या पर विश्राम करने चले जाएंगे। पूरे चातुर्मास विश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.