मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच पूरे देश में 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती तक स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि देश के सभी प्रदेशों में इस संबंध में तैयारी शुरू हो गयी है। देशभर में करोड़ों युवा, छात्र- छात्राएं 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी के संकल्प के साथ दौड़ के माध्यम से समाज को स्वदेशी का संदेश देने के लिए सड़कों पर उतरने वाले है। मुरादाबाद जिले में 12 जनवरी से जन प्रतिनिधियों, विद्यालयों एवं गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में 11 दिन तक स्वदेशी संकल्प यात्राओं का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...