बिजनौर, जनवरी 27 -- जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट के अलावा जिले भर की सरकारी इमारतों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। हर ओर राष्ट्रभक्ति और उल्लास का वातावरण नजर आया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश का संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और कर्त...