हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। साल के पहले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारम्भ आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने किया। नया गांव मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय में सीएमओ ने कहा कि एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। साथ ही गर्मी एवं लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) सृजन भी अवश्य रूप से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.