बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- सिकंदराबाद। नगर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के तत्वावधान में महापंचायत का आयोजन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन की भूमिका पर विचार किया गया। बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार संस्थापक सदस्य कृष्णपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता महिपाल आधाना ने एवं संचालन प्रेमराज भाटी ने किया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। संगठन को मजबूत करने हेतु जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुशील आधाना को जिला अध्यक्ष,ऋषि बंसल को जिला उपाध्यक्ष,धीर सिंह भाटी को संगठन मंत्री,बसंत भाटी को संगठन सलाहकार,राजकुमार पीलवान को जिला प्रभारी ,मनोज आधाना को जिला सलाहकार,मोहित आधाना को जिला कोषाध्यक्ष जाहिद मुंशी को जिला सचिव एवं मलखान सिंह यादव को नगर अध्यक्ष सिकंदराब...