एटा, फरवरी 13 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जनपद में दो कॉलेजों की मान्यता रद्द करने को हरी झंडी दे दी है। इसकी सूचना कार्यालय से मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने इन दोनों कालेजों की मान्यता प्रत्याहरण को सहमति प्रदान की है। डीआईओएस ने बताया कि ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के रामकली कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवागढ़ में तीन कमरों का निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया था। राज्य एवं मंडल स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में विद्यालयों की ओर से भवन निर्माण कराये जाने संबंधी कोई अभिलेख एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। ब्लॉक क्षेत्र के ओम जनक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रहलादनगर में भी मान्यता के लिए प्रबंधतंत्र का प्रस्ताव निर...