हापुड़, सितम्बर 27 -- जनपद में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई और 48 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला। तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई। डेंगू से रोकथाम के लिए जिले में अभियान चल रहा है। मौसमी बीमारी के बाद जनपद में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। आये दिन जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। अब शुक्रवार को जिले में डेंगू के तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो बच्चे असौड़ा और एक बच्चा गांव वैट का रहने वाला है। तीनों बच्चों का उपचार चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि के बाद सीएमओ के आदेश पर गांवों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चला। करीब 48 स्थानों पर डेंगू, मलेरिया का लार्व...