हापुड़, अक्टूबर 3 -- जनपद में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है। डेंगू से रोकथाम के लिए 117 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया गया। वहीं, ओपीडी में बदलते मौसम में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बदलते मौसम में अब बीमारियां बढ़ने लगी हैं। घर घर में बुखार के मरीज हैं। जिसके चलते जिले के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। डेंगू भी जिले में खूब दम भर रहा है। आये दिन डेंगू के पॉजिटिव मरीज जिले में मिल रहे हैं। अब शनिवार को तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें गांव चितौली, चमरी और पूठा हुसैनपुर में एक-एक डेंगू पॉजिटिव बच्चा शामिल है। तीनों बच्चों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि के बाद जिल...