हापुड़, अक्टूबर 12 -- जनपद हापुड़ में दो और डेंगू के संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 पहुंच गई है। डेंगू से रोकथाम के लिए गांव और शहर के इलाकों में रोज लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चल रहा है। मौसमी बीमारी के बाद जनपद में तेजी से डेंगू ने दस्तक दे दी है। आये दिन जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अब दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब डेंगू के जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26 पहुंच गई। डेंगू के केस प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। गांव और शहर के इलाकों में रोज एक्टिविटी कराई जा रही हैं। लार्वा नष्ट करने के लिए जिले में अभियान चल रहा है। -अस्पतालों में डेंगू वार्ड किए तैयार हापुड़। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के उपचार के लि...