हापुड़, अक्टूबर 8 -- जनपद में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अब तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू के तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए जिले में अभियान चल रहा है। मौसमी बीमारी के बाद जिले में डेंगू के तेजी से मरीज मिल रहे हैं। बुखार के घर घर में मरीज हैं। बच्चे बड़े सभी बुखार की चपेट में आ गए हैं। अब जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो बच्चे असौड़ा और एक बच्चा चमरी का रहने वाला है। डेंगू के तीन नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ के निर्देश पर दोनों स्थानों पर डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान च...