हरदोई, दिसम्बर 1 -- हरदोई। जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया शासन के निर्देशानुसार पूरे जनपद में एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने समस्त खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों, राजमार्गों एवं खेतों में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को चिन्हित कर गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रतिदिन शाम चार बजे तक जीयो-टैग फोटो सहित अभियान की प्रगति रिपोर्ट कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करवाएं। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया अभियान का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.