हापुड़, जुलाई 14 -- जनपद में अमान्य विद्यालय बंद होंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी छापेमारी करके अमान्य विद्यालयों को बंद करायेगी। अमान्य स्कूलों के बंद होने से सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ जायेगा। जनपद में कई अमान्य विद्यालय चल रहे हैं, जो भोले भाले बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समय समय पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर अमान्य विद्यालय बंद कराये जाते हैं। अब जिलाधिकारी ने अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए कमेटी बना दी है। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार संबंधित तहसील, खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित ब्लॉक, नगर और थानाध्यक्ष संबंधित पुलिस स्टेशन शामिल किये गए हैं। उक्त तीन सदस्यीय कमेटी जनपद में संचालित अमान्य विद्यालयों, अमान्य कक्षाओं को बंद कराएगी। अमान्य स्कूलों को बंद कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.