संतकबीरनगर, जनवरी 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान खरीद की गति सुस्त है। मंडल में हर वर्ष नम्बर एक पर रहने वाला जनपद इस बार खरीद में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बस्ती जनपद पहले स्थान पर है। बस्ती की तुलना में जनपद में 20 प्रतिशत कम खरीद हुई है। मौसम के साथ ही किसानों सत्यापन न हो पाना भी खरीद में बाधा बन रहा है। तहसील स्तर पर 13 सौ से अधिक किसानों का अभी सत्यापन लंबित है। वहीं भुगतान के इंतजार में भी बड़ी संख्या में किसान खड़े हैं। करीब 48 प्रतिशत भुगतान भी अभी शेष है। जनपद को इस बार शासन से 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसे पूरा करने के लिए कुल 48 केन्द्र बनाए गए। इन केन्द्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई। खरीद शुरू हुए दो माह बीत गया है, लेकिन अभी तक महज 21 हजार 822 एमटी ही धान की खरीद हुई है। जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.