मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मिली 10 नई गाडियां मिली है, जिसमे 9 पीआरवी स्कार्पियो गाड़ियां व 1 बुलेरो गाडी शामिल है। एसएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय में और अधिक सुधार होगा तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनश्चिति करें। इ...