गाजीपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। जनपद की न्यायपालिका और सिविल बार एसोसिएशन के मध्य क्रिकेट मैच शहर के नेहरू स्टेडियम में खेला गया। इसमें सिविल बार एसोसिएशन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच में जनपद न्यायाधीश की शानदार कप्तानी में न्यायपालिका की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यायपालिका की टीम को शुरुआती दौर में झटका लगने पर टीम के उप कप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह पारी को संभालने उतरे। छठे ओवर से बल्लेबाजी करते हुए शक्ति सिंह अंतिम गेंद तक पीच पर जमे रहे और सर्वाधिक रन बनाया। इनके अलावा न्यायपालिका की टीम के संदेश कुमार पासवान, सूर्य प्रकाश सक्सेना और अमित यादव ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली। इनकी बदौलत न्यायपालिका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर अपने प्...