महाराजगंज, जुलाई 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सहकारिता विभाग को मंगलवार को नकहा जंगल रैक प्वाइंट पर इफको की यूरिया की रैक से जनपद को 18 सौ एमटी यूरिया खाद का स्टॉक मिला। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि प्राप्त यूरिया जनपद की ऐसी सभी समितियों और इफको के सेवा केंद्रों पर भेजी जा रही है, जहां यूरिया का स्टॉक कम है। एआर कोआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद को 4 दिन पूर्व भी कृभको की रैक से 11 सौ एमटी यूरिया मिली थी। जिसे 70 केंद्रों पर भेजा गया था। डीएम के निर्देशानुसार सभी समितियों पर लगातार पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों से अपील है कि अग्रिम भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें। एआर कोआपरेटिव ने बताया कि जनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.