हापुड़, फरवरी 20 -- सीएम योगी द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोषणा का जिले के 629 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लाभ मिलेगा। शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार प्रतिमाह का मानदेय होने से खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षामित्र और अनुदेशकों द्वारा सरकार के फैसले की सराहना की गई है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार करने की घोषणा की है। घोषणा के बाद जिले में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ी। सरकार के फैसले की सभी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों द्वारा खूब सराहना की गई। यहां हापुड़ जिले के 497 परिषदीय सरकारी स्कूलों में 608 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। जबकि इन्हीं स्कूलों में 21 अनुदेशक कार्यरत हैं। घोषणा होने के बाद मानदेय बढ़ने का सभी शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.