हापुड़, जनवरी 5 -- जनपद हापुड़ में लोकतंत्र सेनानियों और जीरो पॉवर्टी (अत्यंत गरीब परिवार) वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। शासन ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास जनपद के दस लोकतंत्र सेनानियों और जीरो पॉवर्टी परिवार वाले 2448 लोगों की लिस्ट भेजी है। जिनके कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। आयुष्मान के कार्ड ने पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पैनल से जुड़े निजी एवं सरकारी अस्पताल में कराया जा सकता है। यहां जिले में अभियान चलाकर योजना के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। अब तक साढ़े तीन लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। अब शासन ने जिले के लोकतंत्र सेनानियों और जीरो पॉवर्टी वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। दस लोकतंत्र सेनानियों और 2448 जीरो पॉवर्टी वाले परिवारों के लोगों की ...